
chandan singh negi
छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून (उत्तराखण्ड)
- Lives in Dehradun, Uttarakhand, India
- From dehradun (Uttarakhand), India
- ABVP
- sgrr college, dehradun
About us
इस बार (2023-24) के छात्रसंघ चुनाव में श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज यानि एसजीआरआर में एबीवीपी का कब्जा रहा। इस चुनाव में विद्यार्थी परिषद के चंदन सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद पर 551 मत से जीत हासिल की।
एसजीआरआर पीजी कॉलेज का इस बार का छात्रसंघ चुनाव कई मायनों में खास था। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष सहित सभी पदों पर जीत का परचम लहराया। इस बार, चंदन सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद पर 551 मत के साथ, नीरज रतूड़ी ने महासचिव पर 647 मत के साथ, प्रियांशु रावत ने उपाध्यक्ष पर 525 मतों के साथ, अंशुल बहुगुणा ने संयुक्त सचिव पर 467 मतों के साथ और आबिदा रहीम ने कोषाध्यक्ष पर 521 मतों के साथ अपना परचम लहराया। वहीं, विवि प्रतिनिधि पद पर आकक्षी मल्ल 593 मत के साथ विजयी हुईं।
Advertisement
व्यक्तिगत परिचय
चंदन सिंह नेगी स्वभाव से मिलनसार और कर्मठ, छात्र हित के लिए संघर्षेशील छात्र नेता हैं। वह मूल रूप से हल्द्वानी, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। चंदन सिंह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उन्होने अपनी विद्यालयी शिक्षा एसएलभी इंटर कॉलेज, देहारादून से प्राप्त की। वर्तमान में वह एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्र हैं।
चंदन सिंह नेगी लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। पूर्व में वह महानगर सहमंत्री और जिला संयोजक आदि दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके हैं। समय के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखरती चली गयी। छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति और वंदे मातरम का उद्घोष करने वाला यह युवा वर्तमान में एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का अध्यक्ष है। वर्षों से संगठन के लिए कार्य करना और वर्ष भर छात्रों के बीच सक्रिय रहना ही उनकी सफलता का कारक बना।
Advertisement
संघर्ष और व्यक्तिगत जनसम्पर्क का परिणाम
चंदन सिंह नेगी का व्यक्तित्व अत्यंत संवेदनशील है जो हमेशा छात्र बनकर रहता है और छात्रों के लिए खड़ा रहता है। जब भी किसी छात्र को किसी भी तरह के मदद की आवश्यकता हुई तब बिना विचारे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर मदद के लिए तैयार रहने वाले चंदन सिंह नेगी ने हर एक अवसर पर अपनी भूमिका निभाई है। एक अच्छी सोच के साथ जब वह अपने कदम छात्र हितों की लड़ाई के लिए बढ़ा रहे थे तब सारे छात्र उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और कारवां बनता चला गया। छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में उनकी जीत उनके लंबे संघर्ष और व्यक्तिगत जनसम्पर्क का परिणाम का है।
Advertisement
छात्रसंघ की प्राथमिकताएं
हाल ही में श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में वार्षिक छात्रसंघ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कॉलेज के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास में अपनी भागीदारी निभाने का आव्हान किया। साथ ही उन सब ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से छात्रहित में सतत कार्य करने को कहा। वही छात्रसंघ के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह नेगी की प्राथमिकताओं में कॉलेज के विकास के कई कार्य शामिल हैं। जिनमें कॉलेज में विभिन्न विषयों में छात्रों के सीटें बढ़ाने, डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही मुफ्त में ई-बुक बनवाने और छात्रावासों का निर्माण शामिल है। वह कैंपस प्लेसमेंट के जरिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों को रोजगार दिलाने के प्रयास के भी पक्षधर है। इसके साथ ही वह छात्रहित के लिए अनेक रचनात्मक कार्य करने के लिए भी तत्पर हैं।
Advertisement
भविष्य की संभावना
इस प्रतिभाशाली युवा में भविष्य की अपार संभावना छुपी है। चंदन सिंह नेगी भविष्य में एक बेहतर संगठनकर्ता और राजनीतिज्ञ बन सकते हैं। उनके संगठनात्मक क्षमता से सभी परिचित हैं। अगर छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है, तो छात्र राजनीति के जरिये वह भविष्य की राजनीति की शुरुआत करने की कोशिश में हैं।
Advertisement
Advertisement
Videos
Advertisement
About
- Permanent address : N/A
- Date of birth : N/A
- Gender : Male
- Place of birth : N/A
- Citizenship : Indian
- Group name : ABVP
- Education : N/A
- Profession : N/A
- Father's name : N/A
- Mother's name : N/A
- Email : N/A
- Married Status : N/A