dayal singh bisht abvp

Dayal Singh Bisht

छात्र संघ अध्यक्ष, डीएवी कॉलेज देहरादून

पारिवारिक पृष्ठभूमि

दयाल सिंह बिष्ट मूल रूप से उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के देवाल विकासखंड के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ के निवासी हैं। दयाल के पिता इद्र सिंह बिष्ट जी पूर्व सैनिक हैं एवं उनकी माता बसंती देवी जी सवाड़ की पूर्व ग्राम प्रधान हैं। दयाल बिष्ट का बचपन देवाल ब्लाक में ही गुजरा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी देवाल में हुई। इसके बाद दयाल राइका देवाल के छात्र रहे। उसने उच्च के लिए डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में एडमिशन लिया। यहाँ से दयाल ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में दयाल सिंह बिष्ट डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से मास कम्युनिकेशन का कोर्स कर रहे हैं।

Advertisement

राजनीतिक पृष्ठभूमि

दयाल सिंह बिष्ट लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे पिछले कई वर्षों से पढ़ाई के साथ-साथ अभाविप के संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहें हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए एवीबीपी संगठन ने 2022 में दयाल को देहरादून के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी कॉलेज से छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। हाल ही में सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनाव में दयाल को 2295 मत प्राप्त हुए और उन्होने डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की। अपनी लोकप्रियता के कारण दयाल सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के अंकित बिष्ट को 700 से ज्यादा मतों  के अंतर से जीत हासिल की।

Advertisement

राजनैतिक प्रतिबद्धता

अपनी प्रतिबद्धताओं को बताते हुये दयाल सिंह बिष्ट कहते हैं कि डी.ए.वी. कॉलेज प्रदेश का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रहा है। यहां पर छात्रों की संख्या बहुत अधिक है।  कॉलेजों में यूजीसी के मानकों की तुलना में स्टूडेंट-टीचर अनुपात नहीं है। इसे ठीक किया जाना जरूरी है। कॉलेज में टीचर्स की बहाली समेत बेहतर प्लेसमेंट व्यवस्था की जरूरत है। 

दयाल सिंह बिष्ट कहते हैं कि कॉलेज में समस्याओं की कमी नहीं है, इन्हें दूर करना जरूरी है।  कॉलेजों में 10000 से अधिक स्टूडेंट्स हैं, पर उसकी तुलना में लाइब्रेरी में बैठने की जगह नहीं है। इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है इसे दूर किया जाना चाहिए।  विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यद्यपि ये समस्याएं एक दिन में सुलझ नहीं पाएंगी। हम इसके लिए प्रयास करेंगे। 

दयाल सिंह बिष्ट का कहना है कि छात्र राजनीति का उद्देश्य छात्र हितों के मुद्दों को संबद्ध विवि एवं सरकार के समक्ष उठाना है। कॉलेज में सेशन अनियमित होना, रिजल्ट समय पर न आना जैसी कई समस्याएं हैं। कॉलेज में शैक्षणिक परिवेश को पुनरस्थापित करना बड़ी चुनौती है। जिसके लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रयास करने चाहिए।

विश्वविद्यालय शैक्षणिक कैलेंडर को प्रतिबद्धता के साथ लागू करे। यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र नियमित हों इसका भी प्रयास किया जाएगा।  विश्वविद्यालय को छात्रों के हितों की चिंता कर तुरंत समस्या का समाधान करना होगा। 

छात्र संघ अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट का मानना है कि छात्र राजनीति केवल सेवा है। सेवा भी ऐसी, जिसमें दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से बेहतर शिक्षा के सपने के लिए देहरादून आए छात्रों की मदद की जा सके।

दयाल सिंह बिष्ट भविष्य में समाजसेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। छात्र राजनीति के जरिये वह इसकी शुरुआत करने की कोशिश में हैं। उन्होने छात्र राजनीति के साथ ही पिंडर घाटी के विकास के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। उनका मानना है कि क्षेत्र में शिक्षा का विकास उनकी प्रथम वरियता रहेगी।

Advertisement

राजनैतिक संभावनाएं

छात्रसंघ चुनाव मुख्यधारा की राजनीति में पदार्पण का पहला कदम माना जाता है। इसी चुनाव से भविष्य के राजनेता जन्म लेते हैं। इसे सियासत का पॉलिटकल 'प्ले स्कूल' भी कहा जाता है।

डीएवी कॉलेज के छात्र संघ का अध्यक्ष बनने के बाद दयाल सिंह बिष्ट चमोली की राजनीति में एक बड़ा सितारा बन कर उभरा हैं। कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में दयाल सिंह बिष्ट की इस बड़ी जीत का सीधा प्रभाव चमोली की युवा राजनीति पर पड़ना तय माना जा रहा हैं। आने वाले सालों में पिंडर घाटी की राजनीति में नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं ऐसे में दयाल की जीत इन चुनावों में बड़ा प्रभाव डाल सकता हैं। संभव है पिंडर घाटी एवं चमोली की राजनीति में दयाल बिष्ट आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं।

हम डीएवी कॉलेज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट को बधाई देते हैं और  उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Advertisement

Photos

Advertisement

Advertisement

Featured in

Advertisement

About

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on telegram

Advertisement

Advertisement