Devashish Dhanik

Devashish Singh Dhanik

अध्यक्ष छात्र महासंघ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा

About

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 2022 में संपन्न हुए छात्र महासंघ के चुनाव में एबीवीपी का दबदबा रहा है। विश्वविद्यालय के अधीन 36 महाविद्यालय हैं। 34 महाविद्यालयों के चुने गए प्रतिनिधियों को ही छात्र महासंघ के चुनाव में भाग लेना था लेकिन 29 महाविद्यालयों के प्रतिनिधि ही मतदान को पहुंचे। वैसे तो यह एसएसजे विश्वविद्यालय का यह पहला चुनाव था, पर इसमें एबीवीपी ने अपना परचम लहराया है। संगठन के देवाशीष सिंह धानिक छात्र महासंघ के अध्यक्ष चुने गए। नमांशु उपाध्यक्ष, चंद्रा छात्रा उपाध्यक्ष तो पारस संयुक्त सचिव चुने गए हैं। एकल नामांकन होने से सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष सिंह धानिक व उमेद सिंह के बीच मुकाबला हुआ। 22 मत प्राप्त कर देवाशीष के सिर अध्यक्ष का सेहरा सजा। उन्होंने एनएसयूआई के उमेद सिंह को 15 मतों से मात दी। उमेद सिंह को सात मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

Advertisement

पारिवारिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि

छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक मूल रूप से वागेश्वर, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में एलएलबी के छात्र हैं और अल्मोड़ा में ही रहते हैं।

छात्र महासंघ अध्यक्ष चुने जाने से पूर्व सोबन सिंह जीना विवि के सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा के छात्रसंघ चुनाव में देवाशीष ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जीत प्राप्त की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के चुनाव में देवाशीष धानिक 1470 मतों के साथ जीते, जबकि उनके विपक्षी आकाश जंगपांगी ने 1126 मत प्राप्त किए।

छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष सिंह धानिक लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। पूर्व में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक रह चुके हैं।

देवाशीष प्रचलित छात्र राजनीति से इतर एक अलग सामाजिक छवि रखते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित देवाशीष सेवा के कार्यों में गहरी रुचि रखते हैं। वे पिछले कई सालों से समाजसेवा के कार्यों में लगे रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी मास्क, सेनिटाइजर और राशन व अन्य जरूरी सामान जरूरतमंदों को वितरित किए थे।

गत 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लेप्रोसी सेंटर में जाकर उन्होने वृद्धजनों और कुष्ठ रोगियों को गर्म कपड़े प्रदान किए।

Advertisement

प्राथमिकताएं

अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक छात्र छात्राओं के बीच लगातार सक्रिय रहे हैं और छात्रों की आवाज बनकर लगातार छात्रहित के कार्य करते रहते हैं।

हाल ही में देवाशीष ने विश्वविद्यालय के कई मुद्दों को लेकर सांसद अजय टम्टा से मुलाकात की। देवाशीष ने सांसद अजय टम्टा को नवसृजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबंधित समस्याओं अवगत कराया। इस क्रम में उन्होंने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में 35 तृतीय श्रेणी कर्मचारी और 50 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति को लेकर भी सांसद महोदय को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही उन्होने विश्वविद्यालय के स्थाई रजिस्टार व स्थाई वित्त अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की भी मांग की।

छात्र हित के साथ व्यापक समाज हित की चिंता देवाशीष धानिक के व्यक्तित्व को परभाषित करती है। देवाशीष ने अभी हाल ही में बागेश्वर के उत्तरायणी मेले के दौरान महाविद्यालय के फील्ड से संचालित हेलीकॉप्टर सेवा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। 

छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक ने मेले के दौरान हेली सेवा संचालित किए जाने पर प्रशासन से जबाब मांगे। उन्होंने कहा कि यह सेवा किसके द्वारा संचालित की जा रही है तथा इसका अनुबंध किनके बीच हुआ है इसका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि बिना अनुबंध व अनुमति के नियम विरूदध संचालित हेली सेवा में यदि दुर्भाग्य से कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें मात्र एक व्यक्ति के निजी स्वार्थ के चलते इसे संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय से संचालित हो रहे हेलीकाप्टर सेवा के विषय पर उन्होने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन से बिना अनुमति के महाविद्यालय के मैदान से व्यवसायिक हेली सेवा संचालन न केवल महाविद्यालय के परिसर का अतिक्रमण बल्कि नियम विरुद्ध भी है। छात्र संघ महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक के विरोध के कारण हेलीकॉप्टर सेवा तत्काल प्रभाव से महाविद्यालय के मैदान से अन्यत्र स्थानांतरित किया गया।

छात्र समाज के साथ व्यापक समाज की चिंता भी देवाशीष की प्राथमिकाओं को निर्धारित करती है। हाल ही में अभाविप नेता व छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक ने देहरादून में बेरोजगारों के प्रदर्शन पर हुये लाठी चार्ज का विरोध करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।  उन्होने भर्ती परीक्षाओं में हुई घपलेबाजी का सीबीआई से जांच करने की मांग की।

Advertisement

Photos

Advertisement

Videos

N/A

Advertisement

Featured in

N/A

Advertisement

About

Advertisement

Facebook Page

N/A

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on telegram

Advertisement

Advertisement