Rashmi Lamgariya

Rashmi Lamgariya

छात्र संघ अध्यक्ष, MBPG कॉलेज, हल्द्वानी, उत्तराखंड

कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज की पहली छात्रा अध्यक्ष

“कौन कहता है आसमां में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो ”

ये पंक्तियों रश्मि के ब्यक्तित्व और चरित्र को उजागर करती हैं। MBPG कॉलेज के छात्र राजनीति के इतिहास में पहली बार कोई छात्रा बनी अध्यक्ष, इस तरह रश्मि ने 2022 में एक नया इतिहास रचा।

पृष्ठभूमि

रश्मि मूल रूप से नैनीताल जिले के ही ओखलकांडा ब्लाक की रहने वाली है। हालांकि उनका जन्म अल्मोड़ा जिले के धारानौला में हुआ है और यही से उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भी प्राप्त की है। रश्मि लमगड़िया वर्तमान में राजनीति विज्ञान से एम‌ए कर रही हैं।

रश्मि की मां एक शिक्षिका हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय रश्मि एक राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखती हैं। ऊनके पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर‌एस‌एस) से जुड़े हैं। वह भी राजनीति में सक्रिय हैं और अब तक क‌ई चुनावों में जीत हासिल कर चुके। राजनीति की प्रारम्भिक शिक्षा रश्मि ने अपने पिता से ही प्राप्त की है।

Advertisement

एक संघर्षशील नेत्री

स्वभाव से संघर्षशील रश्मि ने परिस्थितियों से कभी समझौता नहीं किया। लंबे समय तक रश्मि लमगड़िया एबीवीपी कि सक्रिय सदस्य रहीं। छात्र संघ चुनाव 2022 में रश्मि ने एबीवीपी से अध्यक्ष पद के प्रत्यासी की दावेदारी की थी। मगर अभाविप ने कौशल बिरखानी को टिकट दिया। जिसके बाद रश्मि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान पर उतरीं और शानदार जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर एबीवीपी के कौशल बिरखानी रहे तो तीसरा स्थान एनएसयूआई के सूरज भट्ट का रहा। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अरहम रज़ा ने अंतिम पायदान पर कब्ज़ा

किया।  निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया को 2647 मत प्राप्त हुए तो एबीवीपी के कौशल बिरखानी को 1353 मत मिले, दूसरी ओर एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 470 मत मिले। रश्मि ने 1294 वोट की बढ़त से जीत हासिल की है। 

रश्मि महिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बना कर चुनावी मैदान में उतरीं। छात्र छात्राओं के ब्यापक समर्थन से रश्मि लमगड़िया को अध्यक्ष बनने का मौका मिला। इसके साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी कॉलेज को पहली महिला अध्यक्ष मिल गयी।

रश्मि लमगड़िया अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एबीपीवी से प्रतिनिधित्व नहीं दिये जाने के बाद उन्होंने संगठन पक्षपात के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद रश्मि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ीं। कहीं न कहीं, अब जीत हासिल कर उन्होंने सभी प्रतिद्वंदियों को करारा जवाब दिया है। रश्मि का कहना है कि उनकी जीत से एमबीपीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

राजनीतिक उपलब्धि

रश्मि लमगड़िया एक सफल नेत्री और कुशल वक्ता हैं। रश्मि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। बीते दिनों वह न सिर्फ कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की आवाज बनकर सामने आई है बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर एमबीपीजी कालेज (मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय) हल्द्वानी की प्रथम छात्रा अध्यक्षा भी बनी। उसने एक निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में यह स्थान प्राप्त किया। 

छात्रसंघ चुनावों में रश्मि लमगड़िया ने अपने निकतम प्रतिद्वंदी से 1294 वोटों से विजय हासिल किया। रश्मि लमगड़िया को कुल 2647 मत मिले।  रश्मि ने अपनी मेहनत, मधुर स्वभाव से छात्र-छात्राओं का भरोसा हासिल किया है। 

रश्मि ने न सिर्फ छात्र संघ चुनाव जीता बल्कि कॉलेज के इतिहास में भी अपना नाम प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में दर्ज कर लिया है।

रश्मि लमगड़िया का कहना है कि उनका उद्देश्य कॉलेज के छात्र छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है। गुंडागर्दी, भय और हिंसा से मुक्त परिसर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

छात्र संघ अध्यक्ष बनाने के बाद रश्मि ने कॉलेज के पीजी कक्षाओं में सीटें बढ़ाये जाने, सभी छात्रों तक टैबलेट की धनराशि उपलब्ध कराए जाने तथा बिना आईकार्ड के किसी भी व्यक्ति को महाविद्यालय में प्रवेश न दिए जाने की मांग रखी।

Advertisement

राजनैतिक भविष्य

छात्रसंघ चुनाव के दौरान से ही रश्मि चर्चाओं में हैं। संगठन और राजनीतिक पार्टियां उन्हें अपने संगठन में शामिल करने की कोशिश में जुटी हैं। परंतु रश्मि लमगड़िया ने किसी भी संगठन और पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह फिलहाल एबीवीपी और एनएसयूआई में से किसी भी संगठन में शामिल नहीं होना चाहती हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कार्य करना है।

रश्मि कहती हैं कि उनके साथ छात्रशक्ति है। उनके हितों के लिए जो भी करना पड़ेगा, मैं हमेशा तैयार हूं।

Advertisement

Photos

Advertisement

Videos

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Featured in

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Interview

Advertisement

About

Advertisement

Facebook Page

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on telegram

Advertisement

Advertisement